नाइजीरिया , अरबईन मार्च पर हमला, कई श्रद्धालु शहीद और घायल

    




नाइजीरिया की धरती फिर हुई लहुलुहान, अरबईन मार्च पर फिर हमला, कई श्रद्धालु शहीद और घायल+ वीडियो

अफ़्रीक़ी देश नाइजीरिया में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाने वाले श्रद्धालुओं पर सुरक्षा बलों ने हमला कर दिया जिसके परिणाम में हताहत होने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गयी है।

नाइजीरिया की पुलिस ने राजधानी अबूजा में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धालुओं पर हमला किया जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम या अरबईन के अवसर पर राजधानी अबूजा की एक सड़क पर अरबई मार्च निकाला जा रहा था जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने हमला कर दिया।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के सदस्य अब्दुल्लाह मुहम्मद का कहना है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से अरबईन मार्च करने वाले श्रद्धालुओं पर अकारण फ़ायरिंग शुरु कर दी जिसमें 8 श्रद्धालु शहीद हो गये। इससे पहले एक श्रद्धालु और उसके बाद तीन श्रद्धालुओं के शहीद होने की ख़बर सामने आई थी।

नाइजीरिया की पुलिस ने इसी तरह अरबईन मार्च में शामिल हज़ारों श्रद्धालुओं को गिरफ़्तार भी कर लिया।

ज्ञात रहे कि कल मंगलवार को इराक़, भारत और पाकिस्तान और नाइजीरिया सहित कई देशों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का अरबईन मनाया गया जिसके अंतर्गत नाइजीरिया की राजधानी सहित विभिन्न शहरों में जलूस और अरबईन मार्च निकाले गये लेकिन राजधानी अबूजा के अरबईन मार्च पर सुरक्षा बलों ने हमला कर दिया था। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सऊदी अरब में महिला रोजगार की बढ़ती दर, कारण एवं चुनौतियां

'एक मिनट नहीं रुकी बमबारी', यूक्रेन पर रूसी हमले के 11वें दिन क्या-क्या हुआ

टेलीग्राम: जहां महिलाओं के न्यूड खुलेआम शेयर किए जाते हैं