नया साल 2022 सबको बहुत-बहुत मुबारक हो




नववर्ष 2022 के आगमन पर आप सबकी सेवा में हार्दिक बधाई पेश करता है और सबके लिए मंगलमय वर्ष की कामना करता है।

पूरी दुनिया में नए साल 2022 के आगमन की तैयारियां चल रही हैं।  शुक्रवार को सन 2021 का अन्तिम दिन था।

शुक्रवार से ही लोग नए साल की तैयारी में लगे हुए हैं और इस प्रतीक्षा में हैं कि उनकी घड़ी कब 12 बजाए और वे नए साल 2022 का अभिनंदन करें।

भौगोलिक दृष्टि से कुछ देशों में पहले तो कुछ देशों में कुछ अंतराल से नए साल का आगमन होता है।  न्यूज़ीलैण्ड में हर साल नववर्ष का आगमन सबसे पहले होता है।  इस बार भी न्यूज़ीलैण्ड में सबसे पहले नए साल के आगमन का जश्न मनाया गया।  न्यूज़ीलैण्ड के आक्लैण्ड में नए साल का आगमन हो चुका है।  वहां पर आतशबाज़ी से सन 2022 का भव्य स्वागत किया गया।  आस्ट्रेलिया में भी नया साल शुरू हो चुका है।

हर साल जब 31 दिसंबर की रात को 12 बजते हैं तो पूरी दुनिया में आतशबाज़ी के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है।

याद रहे कि इस साल कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रान के तेज़ी से फैलाव के कारण विश्व के कई देशों में नए साल के आगमन के आयोजन बहुत ही सीमित स्तर पर किये जा रहे हैं।  रेडियो तेहरान की ओर से हम सभी लोगों को वर्ष 2022 की हार्दिक बधाई पेश करते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सऊदी अरब में महिला रोजगार की बढ़ती दर, कारण एवं चुनौतियां

'एक मिनट नहीं रुकी बमबारी', यूक्रेन पर रूसी हमले के 11वें दिन क्या-क्या हुआ

टेलीग्राम: जहां महिलाओं के न्यूड खुलेआम शेयर किए जाते हैं