आतंकी गुटों ने सोने की खानों तक बनाई अपनी पहुंच




अफ्रीकी देश बोर्कीनाफासो में सोने की एक खान में विस्फोट के कारण कम से कम 59 लोग मारे गए।

बोर्कीनाफासो में सोने की एक खान में उस समय विस्फोट हुआ हुआ जब उससे सोना निकालने का काम किया जा रहा था।

एबीसी न्यूज़ के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर में लगभग दो बजे होने वाले इस विस्फोट के बाद क्षेत्र में लाशें फैली हुई थीं।  उसने बताया कि मैंने लाशों के टुकड़ों को चारों ओर फैला हुआ देखा।

अफ़्रीकी देश बोर्कीनाफासो विश्व में सोना निकालने वाला पांचवां सबसे बड़ा देश है।  इस देश के सोने के उद्योग में 15 लाख लोग व्यस्त हैं।  सन 2019 तक बोर्कीनाफासो में सोने की खानों की वैल्यू लगभग दो अरब डाॅलर आंकी जा चुकी है।  इस देश में 800 से अधिक सोने की खानें मौजूद हैं।

बताया जाता है कि बोर्कीनाफासो में सोने की खानों से निकाले जाने वाले सोने की तस्करी पड़ोसी देशों टोगो, बेनीन, नाइजर और घाना में की जाती है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि बोर्कीनाफासो की बहुत सी खदानों पर आतंकवादी गुटों दाइश और अलक़ाएदा ने क़ब्ज़ा कर रखा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सऊदी अरब में महिला रोजगार की बढ़ती दर, कारण एवं चुनौतियां

'एक मिनट नहीं रुकी बमबारी', यूक्रेन पर रूसी हमले के 11वें दिन क्या-क्या हुआ

टेलीग्राम: जहां महिलाओं के न्यूड खुलेआम शेयर किए जाते हैं